भारत में प्लॉट खरीदना एक बड़ा निवेश होता है। लेकिन अक्सर लोग बिना सही जानकारी के फैसले ले लेते हैं और धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। यहाँ हम बता रहे हैं 5 सबसे कॉमन फ्रॉड और उनसे बचने के आसान उपाय।

1. डुप्लीकेट या नकली कागज़ात
सबसे आम धोखाधड़ी यही है कि एक ही ज़मीन को अलग-अलग खरीदारों को बेच दिया जाता है। बाद में जब असली मालिक सामने आता है तो खरीदार फँस जाता है।
Registry और Sale Deed की असली कॉपी ज़रूर देखें।
Sub-Registrar Office से Certified Copy निकलवाएँ।
Seller से NOC (No Objection Certificate) लें।
RERA अप्रूवल न होना
डेवलपर बिना RERA नंबर के प्रोजेक्ट बेचते हैं। ऐसे प्रोजेक्ट्स में कानूनी दिक्कतें आ सकती हैं।
RERA वेबसाइट पर जाकर प्रोजेक्ट नंबर verify करें।
बिना RERA अप्रूवल वाले प्रोजेक्ट से दूर रहें।
“RERA Approvals चेक करें
NOC (अनुमति पत्र) का अभाव
अक्सर ज़मीन पर बिजली, पानी या सड़क का NOC नहीं होता। बाद में खरीदार को परेशान होना पड़ता है।
सभी सरकारी विभागों से NOC की कॉपी देखें।
तभी प्लॉट finalize करें।
कब्ज़े में धोखाधड़ी
कुछ मामलों में खरीदार को Registry के बाद भी असली कब्ज़ा नहीं मिलता।कुछ मामलों में किसान की ज़मीन, सरकारी भूमि, या कोर्ट केस में फंसी ज़मीन भी बेच दी जाती है। बाद में खरीदार को कानूनी परेशानी झेलनी पड़ती है
Registry के साथ-साथ possession letter भी लें।
Khasra-Khatauni और Jamabandi रिपोर्ट देखें।
यह चेक करें कि ज़मीन पर कोई मुकदमा तो Pending नहीं है।
वकील या रजिस्ट्री ऑफिस से लीगल वेरिफिकेशन कराएँ।
गलत लोकेशन या वादाखिलाफी
कई बार ब्रोकर Location बदलकर दिखाते हैं या Boundaries गलत बताते हैं। Buyer को Registry के बाद पता चलता है कि Plot Main Road से 2 km अंदर है।
Site Visit खुद जाकर करें।
प्लॉट का नक्शा (Layout Map) और Registry की Boundary Match करें।
Google Maps पर Location Cross-check करें।
प्लॉट खरीदना जीवन का बड़ा निर्णय है। सही जानकारी और कानूनी जांच से आप किसी भी धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
👉 अगर आप 100% सुरक्षित निवेश चाहते हैं, तो Propsurety जैसे भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म से ही जुड़ें।
100% Investment Security Guarantee के साथ प्लॉट्स”
जानिए Propsurety क्यों भरोसेमंद है”

